सितारगंज। शराब के नशे में पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपीय व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई की है।
मंगलवार को बैगुल, शक्तिफार्म निवासी रनवीर सिंह ने पुलिस को डायल 112 पर फोन कर उसके चाचा द्वारा फायरिंग करने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शक्तिफार्म पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला शराब के नशे में रनवीर ने पुलिस को फायरिंग की झूठी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।