रुद्रपुर। महानगर में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशी इंक्लेव, भूरारानी निवासी करन खेड़ा (26) पुत्र ललित खेड़ा बस अड्डे के पास स्थित टेम्पो स्टैंड पर काम करता था।बताया जा रहा है बीती रात वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया और संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गया हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक की हुई दर्दनाक मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi