गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ सिद्धार्थ विहार स्थित प्रसिद्ध ‘प्रतीक ग्रैंड’ सोसाइटी की 27वीं मंजिल से गिरकर एक 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बुआ के घर आया था युवक, छलांग लगाने की आशंका
प्राथमिक जांच और चश्मदीदों के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है और युवक द्वारा 27वीं मंजिल से खुदकुशी के इरादे से छलांग लगाने की बात सामने आ रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर का निवासी था। वह गाजियाबाद की इस सोसाइटी में रहने वाली अपनी बुआ के घर आया हुआ था।
पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही है गहनता से जांच
विजयनगर थाना पुलिस और विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।