रूद्रपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा पुलिस कार्यालय में स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के विस्तृत निरीक्षण के दौरान उन्होंने त्योहार को लेकर की गई तैयारियों और तकनीकी निगरानी प्रणालियों की बारीकी से समीक्षा की।

’कंट्रोल रूम में परखी व्यवस्थाएं’ एसएसपी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फीड की जांच की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि शहर के मुख्य चौराहों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले बाजारों पर 24×7 पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना पर ‘रिस्पॉन्स टाइम’ न्यूनतम होना चाहिए ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा सुरक्षा योजना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को विभिन्न जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है।महानगर के प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।होली त्यौहार के दृष्टिगत पीएसी,क्यूआरटी और सिविल पुलिस के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, स्टंट करने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *