सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. यहाँ नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह प्रेमी युगल के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सुबह घर से निकले थे दोनों

यह मामला नैमिषारण्य के रामपुर क्योटाना गांव का है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे. शनिवार तड़के सुबह करीब 4 बजे दोनों अपने-अपने घरों से निकले थे. इसके कुछ देर बाद गांव के बाहर दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

इलाके में पसरा सन्नाटा, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. एक ही गांव का मामला होने के कारण एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *