कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने भोगनीपुर क्षेत्र के मूसानगर रोड स्थित न्यू ईरा मिल्क फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान टीम को फैक्ट्री में एक्सपायरी डेट का केमिकल मिलने के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था में भी कई खामियां मिलीं। कार्रवाई के दौरान विभाग ने बटर, घी, मिल्क पाउडर और दूध समेत कुल आठ नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद यदि अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।