सीतापुर: जनपद के बिसवां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सांडा इलाके में शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा और भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सकरन थाना क्षेत्र के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi