सितारगंज। राजकीय पीजी महाविद्यालय सितारगंज के आईपीआर सेल (प्च्त् ब्मसस) के तत्वाधान में शनिवार को “इनोवेटिव आइडियाज एंड पेटेंट अवेयरनेस” विषय पर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों और प्राध्यापकों को नवाचारों को सुरक्षित रखने और बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
विशेषज्ञों का मार्गदर्शनः
कार्यशाला के मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय यमकेश्वर के प्राचार्य डॉ. वाईके शर्मा ने स्लाइड्स के माध्यम से पेटेंट की बारीकियों को समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटा सा इनोवेटिव आइडिया शोधकर्ताओं के लिए अमूल्य संपत्ति बन सकता है। वहीं, एलबीएस राजकीय पीजी महाविद्यालय सोमेश्वर के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. राकेश पांडेय ने युवाओं को पेटेंट फाइल करने की पूरी प्रक्रिया और इसमें आने वाले खर्च के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्राचार्या का संबोधनः
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेनू रानी बंसल ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छात्रों के भीतर नवाचार की भावना जगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
उपस्थितिः
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक डॉ. जगदीश प्रसाद ने किया। इस दौरान डॉ. अभिमन्यु कुमार, अजय कुमार, अरुण प्रताप और तरुण कोठारी सहित महाविद्यालय के तमाम प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *