उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के धनारी थाना क्षेत्र के पट्टी बालू शंकर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। पिछले 12 दिनों से लापता एक मासूम बच्चे का शव शुक्रवार सुबह गांव के ही एक गेहूं के खेत में प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला। इस बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

बताया जाता है कि ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में एक संदिग्ध प्लास्टिक का बोरा देखा और उससे तेज दुर्गंध आती महसूस की, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब बोरा खोला गया, तो उसमें मासूम का क्षत-विक्षत शव मिला। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान केवल उसके कपड़ों के आधार पर हो सकी।

पता चला है कि मृतक मासूम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और तीन बहनों का अकेला भाई था। वह 12 दिन पहले अपने घर के सामने खेलते समय अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तलाश का अंत इस दर्दनाक मंजर के साथ हुआ।

लोगों का कहना है कि शव को जिस तरह बोरे में बंद कर खेत में फेंका गया है, उससे साफ जाहिर होता है कि मासूम की गला दबाकर या किसी अन्य तरीके से हत्या की गई है।

पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया है ताकि सबूत जुटाए जा सकें। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सटीक समय और कारण का पता चल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुरानी रंजिश या किसी अन्य कोण से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *