उत्तर प्रदेश के संभल में ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत करीब 10 मस्जिदों को विशाल तिरपालों और प्लास्टिक शीट से पूरी तरह ढक दिया गया है। यह निर्णय होली पर्व पर संभावित विवाद को रोकने की दिशा में ऐतिहातन लिया गया है। खबरों के मुताबिक यह कदम विशेष रूप से उन मस्जिदों के लिए उठाया गया है, जो होली की चौपाई (जुलूस) के रास्ते में पड़ती हैं।

उत्तर प्रदेशः संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा, “संभल में 64 जुलूस हैं, जिनमें से कई 4-5 KM लंबे हैं… ये पारंपरिक तरीके से निकाले जाएंगे। इन जुलूसों के लिए सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं। ये बॉक्स फॉर्मेशन में, ड्रोन सर्विलांस में और इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से मॉनिटर किए जाएंगे। लेकिन इसके बावजूद, अगर कोई होली खेलने वाले लोग रास्ते में किसी मस्जिद जैसी धार्मिक जगह के पास से गुज़रते हैं, तो नगर निगम की मदद से उन्हें तिरपाल से ढक दिया गया है ताकि रंग उन पर न पड़े और किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। यह फ़ैसला सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए लिया गया है।“

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *