रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड नंबर-27 स्थित गांधी कॉलोनी के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में विधायक निधि से स्वीकृत पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक हॉल का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष विशाल श्री बालाजी दरबार सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। मंदिर समिति की ओर से लंबे समय से हॉल निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे विधायक निधि से पूरा किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस हॉल के निर्माण से धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, सोनू यादव, प्रीतम यादव, अंशु अरोरा, संजय राजपूत, ललित यादव, मिंटू यादव, विष्णु यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, मेघा यादव, रीता यादव, कुसुम, प्रेमलता, शीला सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi