रूद्रपुर। होली का त्यौहार निकट आते ही लोगों को गुणवत्तायुक्त,सुरक्षित खाद्य एंव पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत खाद्या सुरक्षा उपायुक्त कुमांयू मण्डल डा0 राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त ललित मोहन पाण्डे,वरिष्ठ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती अर्पणा शाह,श्रीमती आशा आर्या व पंकज कुमार द्वारा रूद्रपुर स्थित 1 दर्जन से अधिक प्रमुख निर्माण इकाईयों एंव मिष्ठान प्रतिष्ठानों आदि पर आकस्मिक छापामारी कर निरीक्षण करते हुये मावा,बर्फी,बालुशाई,लड्डू,मिल्क केक,कलाकन्द,गुजिया के नमूने लेकर मौके पर सील मुहर कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य व औषधीअ प्रयोगशाला रूद्रपुर में भेजा गया।श्री कठायत ने कहा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नमूने मानकों के अनुरूप सही ना पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *