रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित विदाई समारोह में उत्तम सिंह नेगी ने अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में सहायक उपनिरीक्षक (एम) अनूप राम, महिला कांस्टेबल दीपा जोशी तथा फायर सर्विस के कुक दुलप सिंह को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार ने तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।