रुद्रपुर। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद धींगड़ा के पिता इन्द्रसेन धींगड़ा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मीडिया जगत के साथ ही तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलियां अर्पित की।
विष्णुपुरी गली नम्बर 10 रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी 94 वर्षीय इन्द्रसेन धींगड़ा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे शुक्रवार प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली,स्व0 धींगड़ा जी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी एक विशिष्ट और अलग पहचान बनाई थी उनके मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी निष्ठा के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। दिवंगत इन्द्रसेन धींगड़ा की शव यात्रा उनके निवास स्थान से शाम 4 बजे मुक्तिधाम पहुंची जहां उनके पुत्रों द्वारा चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड अध्यक्ष अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में दिवंगत बाबू जी की आत्मा के लिए 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलियां प्रदान की गईं। शोक सभा में सभा में वरिष्ठ पत्रकार परमपाल सुखीजा, जगदीश चन्द्र, उर्वादत्त भट्ट, नरेन्द्र राठौर, अमन सिंह, महेन्द्र पोपली, सुरेन्द्र गिरधर, महेन्द्र मौर्या, आशु अहमद, सौरभ गंगवार, बरीत सिंह, असलम कोहरा, सलीम खान आदि उपस्थित रहे।
