रूद्रपुर। रेस्टोरेन्ट में खाना खाने गये परिवार की बच्ची के साथ कर्मचारी द्वारा कुकर्म करने का कुत्सित प्रयास किये जाने से भडके हिन्दुवादी संगठनों के लोगों द्वारा रेस्टोरेन्ट पहुंचकर प्रबन्धन से बातचीत कर दोषी को उनके हवाले करने किये जाने की मांग की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर रोड स्थित एक में बीती रात एक परिवार के लोग खाना खाने गये,इस बीच उनकी करीब 9 वर्ष की बेटी बाहर बने पार्क में खेलने गयी थी तभी वहां के एक कर्मचारी द्वारा बच्ची के साथ छेडछाड कर कुकर्म करने का प्रयास किया गया,बच्ची के शोर मचाने पर परिजन बाहर आये तो दोषी वहां से भाग गया।आज विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल के लोग रेस्टोरेन्ट पहुंचे और जमकर रोष जताते हुये प्रबन्धक से दोषी को उनके हवाले करने की मांग की जिस पर प्रबन्धक ने बताया की दोषी तो भाग गया है जब उनसे पूछा गया कि वह कहां का है उसका पूरा नाम पता बताओ तो जबाब मिला कि वह स्वार जिला रामपुर यूपी का था तीन दिन पूर्व ही काम पर आया था उसका अभी सत्यापन नही कराया गया।यह सुनते ही लोग भडक गये और बोले कि बिना सत्यापन व नाम पते के आपने काम पर क्यों रखा तो प्रबन्धक का सिर झुक गया और माफी मांगने लगे,इसके बाद आक्रोशित लोग लौट गये लेकिन उन्होने पुलिस से इस मामले में कार्यवाही किये जाने की मांग की है।इस घृणित से महानगर व क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है कि वह अपने पत्नि व बच्चों के साथ अब किसी रेस्टोरेन्ट में खाना खाने के लिये जाये यो नही?