रूद्रपुर। बीती रात में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने पर युवक-युवती की दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से लौट रहे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जहां दोनों की दर्दनाक मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना जिला मुख्यालय के समीप काशीपुर रोड का है जहां पुराना खेड़ा बस्ती निवासी 25 वर्षीय अजय पाल सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था,बुधवार सुबह उसकी 20 वर्षीय महिला मित्र रोली निवासी शांति कॉलोनी भदईपुरा उसके किराए के मकान पर आई थी इसके बाद दोनों बाइक से गदरपुर गए थे।देर शाम को लौटते समय काशीपुर रोड पर बागवाला गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है आज गुरुवार को दोनों का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)