रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक क्राइम जगदीश चौधरी ने गुरुवार को इण्डेन गैस गोदाम काशीपुर बायपास, भारत गैस गोदाम भुड़ारानी और भारत गैस गोदाम रामपुर रोड का निरीक्षण किया और पाया कि बुकिंग संख्या और सिलेंडर की आपूर्ति संख्या में संतुलन बना हुआ है।उन्होंने बताया की देखने में आया जिन व्यक्तियों की बुकिंग ऑनलाइन नहीं हो पा रही है वे लोग बिना बुकिंग गैस गोदाम पर पहुंच रहे हैं जिससे समस्या हो रही थी। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि इण्डेन गैस सर्विस ने ऑफलाइन गैस बुकिंग की सुविधा भी प्रारंभ कर दी है।भारत गैस में ऑनलाइन बुकिंग हो रही है फिर भी जिसकी बुकिंग नहीं हो पाई है उनकी बुकिंग एजेंसी के लोग एजेंसी पर ही ऑनलाइन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील है कि पैनिक क्रिएट न करें घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है।
