रूद्रपुर। जिले में घरेलू गैस (एलपीजी) की कालाबाजारी रोकने हेतु एसएसपी अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के साथ की गोष्ठी कर कहा घरेलू गैस की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश, दिए कड़े निर्देश, बनाई गई विशेष त्वरित कार्यवाही दल (क्यूआरटी)।सोशल मीडिया पर गैस की किल्लत या वितरण को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की जाएगी कठोर कानूनी कार्यवाही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कप्तान द्वारा जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और इसकी कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

एसएसपी द्वारा सभी को बताया गया की जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर के आदेशानुसार, प्रत्येक क्षेत्र में एक क्यूआरटी का गठन किया गया है।इसमें क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी (अध्यक्ष), पुलिस क्षेत्राधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी और नगर निकाय के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम नियमित और आकस्मिक रूप से गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण करेगी। अवैध रिफिलिंग पर सख्त एक्शनरू’ कप्तान ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए।सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक गैस गोदाम पर 01 पुलिस कर्मी के साथ राजस्व कर्मी,पटवारी की तैनाती सुनिश्चित की गई है। ये कर्मी दो पालियों (सुबह 07 से दोपहर 01 और दोपहर 01 से शाम 07) में ड्यूटी पर रहेंगे। तैनात पुलिस बल गोदामों पर गैस की आमद और वितरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखेगा ताकि आम जनता को बिना किसी असुविधा के गैस सिलेंडर प्राप्त हो सकें। कप्तान ने अपील की है कि जनपद में कानून व्यवस्था और घरेलू गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गैस की किल्लत या वितरण को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक अफवाहें फैलाकर जनता में डर पैदा करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *