रामपुर: जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक जेसीबी चालक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उसकी पत्नी, सास और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जेसीबी चालक ने मानसिक प्रताड़ना और पारिवारिक कलह से तंग आकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने गहन जांच की। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *