रुद्रपुर। आज महाराजा अग्रसेन चौक पर आयोजित निःशुल्क लंगर सेवा का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी शिवकुमार बंसल ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के माध्यम से मनाकर समाज के प्रति प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लंगर सेवा भाजपा के आयोजक जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल रमेश जिंदल, दीपक बंसल, मनीष बंसल, अमित बंसल, श्रीमती सोनल बंसल, शिवानी बंसल, श्रीमती शिल्पी बंसल, पवन जिंदल, सीए सूरज अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, मनीष मित्तल, राजू नागपाल, यशपाल गुलाटी ,विनोद घई, कुशल अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, नितिन अग्रवाल, राजेश कामरा, प्रमोद यादव, मनीष मित्तल, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक नेगी, राजेश ग्रोवर, विराज अग्रवाल, हरीश मित्तल आदि मौजूद रहे।