रूद्रपुर। बजरंगदल के एक कार्यकर्ता ने मुस्लिम समाज के युवक पर हिन्दू नाम रखकर फेसबुक पर आई चलाकर हिन्दू महिलाओं को मैसेज भेजकर लव जिहाद की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए ट्रांजिट कैम्प कोतवाली में दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में जोगेन्द्र सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह निवासी वार्ड न0-37 रविन्द्र नगर आवास विकास ने कहा है कि वह विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का कार्यकर्ता है हमारे संज्ञान में आया है कि एक मुस्लिम धर्म का युवक मो.शहनवाज जो वर्तमान समय में मीसो के ऑफिस आवास विकास में काम करता है,उसके द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर प्रेमप्रताप सिंह के नाम से फेसबुक आईडी चला रहा है जो कि हिन्दू पहचान है। आरोप है इसके द्वारा अपनी प्रोफाईल फोटो पर भी महिलाओं को बरगलाने के लिये राधा कृष्ण की फोटो लगा रखी है और इस झूठी पहचान के आधार पर हिन्दू धर्म से जुडी महिलाओं को फेसबुक मैसेन्जर के माध्यम से मैसेज भेजकर प्रलोभन देकर बरगला रहा है इसके द्वारा लव जिहाद की कोशिश की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ट्रांजिट कैंप मोहन पाण्डे ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह धारा कम्प्यूटर संसाधनों का उपयोग कर धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में लागू होती है। पुलिस के अनुसार मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधियों का परीक्षण किया जाएगा और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *