रुद्रपुर। सरकार भले ही महिलाओं के सशक्तिकरण और बेटियों को बचाने-पढ़ाने को लेकर कई योजनाएं चला रही हो लेकिन जमीनी स्तर पर कई बार ये दावे खोखले साबित होते नजर आते हैं ऐसा ही एक मामला थाना पुलभट्टा क्षेत्र के बरा चौकी अंतर्गत ग्राम बरी से सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरी निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुलभट्टा में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग भतीजी को रात के समय पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया वहीं मौके पर मौजूद उसके दो अन्य साथियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना पुलभट्टा में एफआई आर संख्या 42 वर्ष 2026 दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही है।
