सितारगंज। रिश्तें को शर्मसार कर भांजी के साथ दुष्कर्म करने वाला कलयुगी मामा अब भांजी पर समझौता करने का दबाव बना रहा है। समझौता करने से मना करने पर मामा और नाना ने युवती से मारपीट की। वहीं, मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शक्तिफार्म के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 21 मार्च 2025 को वह मामा विपिन गाईन के साथ नैनीताल गई थी। वहां रात को एक होटल में मामा ने रिश्तें की मर्यादा को लांघ उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद 10 सितंबर 2025 को दोबारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं, मामले को लेकर युवती ने आरोपी मामा के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
आरोप लगाया कि 8 मार्च की रात करीब दस बजे उसके मामा विपिन गाईन और नाना पतित पावन गाईन कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर आए। दोनों ने समझौता करने व पुलिस केस वापस लेने का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही, उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
वहीं, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *