सितारगंज। सिडकुल की एक कंपनी से काम कर घर लौट रहें बाइक सवार युवक को एक ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामलें में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव मटिहा निवासी रीनू ने बताया कि एक मार्च को उसका भाई कुलवेंद्र सिंह सिड़कुल से काम करके रात करीब दस बजे बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी बिज्टी रोड पर गांव पटिया के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
रीनू ने बताया कि उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई। उसके सीने की पसली भी टूट गई। फिलहाल, देहरादून के हिमालयन हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *