नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) के देशों में जारी सैन्य संघर्ष और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए सीबीएसई ने 2 मार्च 2026 (सोमवार) को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
मुख्य बिंदुः
प्रभावित देशः यह आदेश बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा।
परीक्षा की नई तारीखः बोर्ड ने कहा है कि 2 मार्च की परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
अगला रिव्यूः सीबीएसई बोर्ड 3 मार्च (मंगलवार) को स्थिति की दोबारा समीक्षा करेगा।
5 मार्च की परीक्षाएंः बोर्ड समीक्षा के बाद ही यह तय करेगा कि 5 मार्च से होने वाली आगे की परीक्षाएं अपने तय समय पर होंगी या नहीं।
छात्रों के लिए निर्देशः
वेबसाइट चेक करेंः छात्र और अभिभावक किसी भी भ्रम से बचने के लिए ब्ठैम् की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
भारत में कोई बदलाव नहींः यह फैसला केवल मिडल ईस्ट के केंद्रों के लिए है। भारत में होने वाली परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही चलेंगी।