रूद्रपुर। विधायक किच्छा तिलकराज बेहड के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा मलसी में मंदिर से मंगल दल तक लगभग 700 मीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके द्वारा पूरी ग्राम सभा मलसी में लगभग 2 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं एक ही ग्राम सभा में लगभग 2 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र के महत्वपूर्ण शिमला कुर्रेया मार्ग तथा अटरिया-शांतिपुरी-नगला मार्ग के निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है इन मार्गों की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया । विधायक बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाली पार्टी रही है,कहा कि राहुल गांधी देश के एक दूरदर्शी नेता हैं और उनके खिलाफ लंबे समय तक प्रोपेगेंडा चलाया गया लेकिन अब धीरे-धीरे देश की जनता को उनकी सोच और विचारों की वास्तविकता समझ में आने लगी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, गुरदास कालड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण शुक्ला, मेजर सिंह, दलजीत सिंह, ग्राम प्रधान राजेंद्र दास, मदन मोहन शर्मा, गज्जन सिंह, प्यारा सिंह, यूसुफ, हसन खान, अशोक चुग, गुलशन सिंधी, कारज सिंह, हामिद अली, हरप्रीत सिंह, मनोज, कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह, नबी हसन, यूसुफ अंसारी, बलदेव सिंह, हरपिंदर सिंह, गौरीशंकर राय, जॉनी तथा अमन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *