Screenshot

रूद्रपुर। बीते कई दिनों से चल रही घरेलू गैंस की कमी को देखते हुये शनिवार को महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा,महानगर अध्यक्ष ममता रानी व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा के नेतृत्व में सैकडों कांग्रेजन एकत्र हुये। आक्रोशित कांग्रेस जनों ने प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार के विरूद्व जमकर नारेबाजी करते हुये आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को आम जनता की परेशानी से कोई लेना देना नही है,वह तो आंकडो का खेल खेलते हुये संसद व विधानसभा में झूठे बयान देते हुये कहती है कि देश में गैंस को कोई कमी नही है जबकि आम जनता दो दो दिनों से लाईनों में लगी है फिर भी उनको गैंस नही मिल रही है,हालात यह हैं कि मातायें अपने बच्चों व परिवार का खाना बनाने के लिये पुराने कपडों को फाडकर उन्हें चुल्हे में जलाकर खाना बनाने को मजबूर हैं।काग्रेंस नेत्रियों का कहना है कि अगर भाजपा सरकार लोगों को एलपीजी गैंस उपलब्ध नही करा सकती तो कृप्या करके लकडियां उपलब्ध करा दें ताकि घरों में खाना बन सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *