रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आधा दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों के बदले कार्य क्षेत्र,कई दरोगाओं को मिली मलाईदार चौकी,कप्तान ने चार्ज संभालने के बाद पहली तबादला सूची जारी की इसमें कई दरोगाओं को तत्कालीन एसएसपी ने दिया था मलाईदार चौकी प्रभारी का चार्ज।पुलिस कप्तान अजय गणपति ने जिले की कमान संभालने के बाद पहली तबादला सूची जारी की है इस तबादला सूची में आधा दर्जन से अधिक दरोगाओं के नाम है। एसएसपी की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक को डीसीआरबी शाखा भेजा गया है उनके स्थान पर पुलिस लाइन से मनीष खत्री को सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल को कोतवाली रूद्रपुर स्थानांतरित किया गया है उनकी जगह पुलिस लाइन से सुरेन्द्र सिंह खड़ायात को बन्नाखेड़ा चौकी की कमान सौंपी गई है। कोतवाली आईटीआई से मनोज सिंह धौनी को प्रभारी चौकी कुण्डेश्वरी बनाया गया है। कुण्डेश्वरी के वर्तमान प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट को प्रभारी चौकी रम्पुरा की जिम्मेदारी दी गई है रम्पुरा चौकी प्रभारी कविन्द्र शर्मा को अब गढ़ीनेगी चौकी का प्रभारी बनाया है। कप्तान ने सरकड़ा चौकी प्रभारी पंकज कुमार को कोतवाली आईटीआई भेजा गया है और गढ़ीनेगी के प्रभारी दीपक तिवारी को अब सरकड़ा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया है।इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात दिनेश भट्ट को प्रभारी चौकी बरा बनाया गया है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कप्तान के अनुसार जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से चौकी प्रभारियों में फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *