रुद्रपुर। खुले मैदान में नमाज पढ़ रहे नमाजी की पिटाई से चर्चा में आए अटरिया मन्दिर प्रबन्धक ने नाटकीय ढंग से सरेण्डर कर दिया। सरेण्डर से पहले अभियुक्त ने सरेण्डर करने का वीडिया बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर धर्म युद्ध के लिए लोगों से सहयोग मांगा पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
ज्ञातव्य है 24 फरवरी की दोपहर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें अटरिया मन्दिर के प्रबन्धक अरविन्द शर्मा मैदान में नमाज पढ़ रहे रेशमबाड़ी निवासी शाहिद को नमाज पडते हुये लात मारने के साथ साथ गालीगलौज कर पीट रहे थे। उनका आरोप था कि नमाजी को तीन बार मना किया था और नमाजी जान बूझकर मन्दिर प्रांगण की भूमि पर नमाज पढ़ते हुए धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद खूब हंगामा हुआ था शाहिद के पक्ष में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने सिडकुल चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी पुलिस ने अरविन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रमजान में नमाजी की पिटाई का मामला गर्माने के बाद पुलिस ने अभियुक्त की तलाश में दबिशें दी थी लेकिन पुलिस के हाथ नही लग पा रहे थे जबकि कभी मेयर व कभी हिन्दुवादी संगठनों के साथ दिखाई दे रहे थे,उन्होने पत्रकारों से वार्ता भी की थी।
सोमवार की देर रात अभियुक्त अरविन्द ने समर्थकों के साथ अचानक पन्तनगर कोतवाली पहुंचकर सरेण्डर कर दिया इससे पहले अभियुक्त ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुये कहा कि उनको अपने द्वारा किये गये कृत्य पर कोई दुःख नही है, मैने हिन्दु धर्म का पालन करते हुये बिलकुल सही कृत्य किया,आगे भी ऐसा ही करूगां। कोतवाल नन्दन सिंह रावत ने आज बताया कि अभियुक्त अरविन्द शर्मा के विरूद्व कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है सोमवार की रात अभियुक्त ने थाने में आकर सरेण्डर किया था आज उन्हे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)
