चंदौली के एक परिवार के लिए खुशियों की शहनाई बजने वाली थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट का सपना लेकर दुबई गया एक कपल और उनके साथ गए तीन अन्य लोग अब वहां ईरान की बमबारी और युद्ध के तनाव के बीच फंस गए हैं। बुर्ज खलीफा के पास एक आलीशान होटल के कमरे अब उनके लिए जेल जैसे बन गए हैं। बाहर बमबारी का शोर है और अंदर वतन वापसी की छटपटाहट। फ्लाइट्स रद्द होने के कारण यह परिवार अब केवल प्रार्थना कर रहा है। पीड़ित परिवार ने भावुक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है— “हमारे बच्चों को सुरक्षित घर वापस ले आइए।”


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *