रूद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है यहाँ सुरक्षा विभाग में तैनात एक संविदा कर्मी (गार्ड) ने 13 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को चन्द घण्टों में ही उसके रिश्तेदार के ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी गार्ड उसे बहला-फुसलाकर परिसर के ही एक सुनसान और बन्द कमरे में ले गया जहाँ उसने मासूम के साथ जबरन दुष्कर्म किया। स्थानीय लोगों को जब कुछ संदिग्ध गतिविधियों का आभास हुआ तो उन्होंने तत्काल विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग को सूचित किया,मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की मुस्तैदी रिश्तेदार के घर से हुई गिरफ्तारी पन्तनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जाल बिछाते हुए आरोपी जंग बहादुर उर्फ जंगा पुत्र मुन्ना लाल मूल निवासी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला हाल निवासी रूम नं0 1174, झा कॉलोनी, पन्तनगर, जनपद ऊधमसिंह नगर। (उम्र-28 वर्ष) को उसके एक रिश्तेदार के घर से धर दबोचा। वह यहाँ ठेके पर गार्ड की नौकरी कर रहा था।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)