रूद्रपुर। शुक्रवार की रात्रि ट्रांजिट कैम्प के वार्ड 7 आजादनगर में युवती से मिलने आये एक युवक की कुछ लोगों द्वारा पिटाई कर देने के बाद युवक के कई साथी वहां आ पहुंचे और उन्होंने वहां खड़े लोगों और उनके घरों पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिये और कई घरों में घुसकर महिलाओं से मारपीट भी की जिससे कई लोगों को चोटें आ गई।इस दौरान दबंगों ने वहां खड़ी स्कूटी और टुकटुक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया लोगों की भीड़ जमा होने पर दबंग युवक धमकी देते हुए वहां से भाग गये। घटना की सूचना तत्काल देने के बाद भी पुलिस के काफी देर बाद मौके पर पहुंचने से लोगों में खासा रोष दिखाई दिया। मामले की जानकारी देते क्षेत्रवासियों ने बताया कि मौहल्ले में पिछले काफी समय से युवक रात्रि के समय युवतियों से मिलने के लिए आते हैं इससे मौहल्ले का वातावरण खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात्रि भी युवक मौहल्ले के मोड़ पर युवतियों से मिलने आये थे जिसके बाद युवतियां घर को जाने लगी तो युवक भी उनके पीछे घर की ओर चल दिये जहां युवकों का युवतियों के परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौहल्ले के लोगों ने जब युवकों को यहां न आने के लिए कहा तो उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते वह लोगों से उलझ गये।

इसी बीच युवकों ने अपने साथियों को भी बुलवा लिया जिन्होंने आते ही लोगों पर ईट पत्थर बरसाने शुरू कर दिये और घरों में घुसकर महिलाओं से मारपीट कर दी जिसके बाद मौहल्ले में अफरातफरी मच गई। युवक सामने जो भी दिखाई देता उसे बेरहमी से पीटने लगे इस दौरान युवकों ने वहां खडे कमल मंडल के टुकटुक व सपना राय की स्कूटी संख्या यूके 06 बीएल 3995 को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौहल्ले वासियों का आरोप है कि मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई परन्तु पुलिस काफी देर के बाद पहुंची इधर युवक लोगों की भीड़ बढ़ते देख धमकी देते हुए वहां से भाग गये। इस घटना में कमल मंडल, पूजा मंडल, सुन्दरी मंडल, बसन्ती मंडल, रूचि मंडल, विभुका मंडल, सुरेश मंडल, सपना राय, दीपाली मंडल, सुब्रतो मंडल, अनूप राय सहित कई लोगों को चोटें आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामले की विस्तार से जानकारी ली। प्रातः मौहल्लेवासी ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने सामूहिक तहरीर देकर घटना की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया कि वहां आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi