रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया इस दौरान परेड में सम्मिलित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट,वर्दी,अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का बारीकी से परीक्षण किया गया। एसएसपी ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं परेड ग्राउंड में उनके साथ दौड़ लगाई जिससे पुलिस बल में जोश एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके उपरांत जवानों को ड्रिल एवं स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया साथ ही शस्त्राभ्यास भी संपन्न कराया गया जिसमें शस्त्र संचालन की दक्षता एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारी को परखा गया। कप्तान द्वारा पुलिस लाइन परिसर के निरीक्षण के दौरान बैरक,भोजनालय,शस्त्रागार एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमित साप्ताहिक परेड से पुलिस बल में अनुशासन, फिटनेस एवं कर्तव्यनिष्ठा सुदृढ़ होती है जो जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)