​पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी प्रतिभा देख उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। उत्सव में जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और नोडल शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
​अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का एकमात्र सशक्त माध्यम है। उन्होंने शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आह्वान किया कि वे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उच्च संस्कार भी दें। डॉ. कौर ने सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और बाल विकास विभाग ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सरकारी संस्थानों के प्रति आमजन की धारणा को सकारात्मक रूप से बदला है।


​कार्यक्रम के दौरान ‘टीचर लर्निंग मटेरियल’ स्टॉल की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका सूक्ष्म निरीक्षण मुख्य अतिथि और बीएसए द्वारा किया गया। टीएलएम स्टॉल प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रमपुरिया सिरसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय फरदिया माधोपुर (अमरिया) दूसरे स्थान पर रहा, जबकि प्राथमिक विद्यालय सड़ा गोटिया और कल्याणपुर (पूरनपुर) के विद्यालयों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। बेहतर कार्य करने वाले नोडल शिक्षक संकुलों को भी ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार करें और स्कूलों में ऐसा प्रेरक वातावरण तैयार करें कि बच्चे स्वयं स्कूल आने के लिए उत्साहित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन वैभव जैसवार ने किया। इस मौके पर जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार, राकेश पटेल, दीपक जायसवाल, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, नीरजा शुक्ला, शबाना बी और अंजलि गंगवार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *