ललितपुर (उत्तर प्रदेश): कहते हैं कि छोटी सी चिंगारी पूरे जंगल को जला देती है, और ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहाँ के खांदी के मजरा गडलयाना (गडरयाना) गांव में मात्र 10 रुपये के गुटखे को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते यह मामूली बहस एक बड़े खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

घटना उस वक्त हुई जब एक पक्ष का व्यक्ति दुकान पर गुटखा लेने पहुँचा था। वहां पैसों के लेनदेन या गुटखे की बात को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। शराब के नशे और आपसी तनातनी ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते दोनों ओर से दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

चीख-पुकार और लहूलुहान चेहरे

सड़क पर सरेआम चले इस ‘तांडव’ में दया-ममता सब पीछे छूट गई। पुरुष तो पुरुष, महिलाओं पर भी जमकर लाठियां बरसाई गईं। इस खूनी खेल में दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन (12) महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का सख्त पहरा, 21 पर केस दर्ज

गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 21 से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खाकी अब उन चेहरों की तलाश में दबिश दे रही है जिन्होंने मामूली सी बात पर गांव की फिजा में खून घोल दिया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *