रामनगर। पी एन जी राजकीय महाविद्यालय में गुरु व्याख्यानमाला दिवस के उपलक्ष्य में “सामाजिक क्रांति के अग्रदूत: परम संत महात्मा रविदास” विषय पर एक प्रभावशाली व्याख्यान आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा (उत्तराखंड) प्रो. सविता मोहन ने संत रविदास के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संत रविदास ने सामाजिक समानता, मानवता और भाईचारे का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। उनका जीवन जाति-पांति के भेदभाव को मिटाकर समाज में समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम की शुरुआत में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीता कुशवाहा ने मुख्य वक्ता का परिचय देते हुए उनके शैक्षिक एवं प्रशासनिक योगदान की सराहना की। प्राचार्य प्रो. एम. सी. पाण्डे ने उद्बोधन में कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संत रविदास के आदर्शों को वर्तमान समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए छात्रों से इन्हें अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण डॉ. संजय कुमार, डॉ. अजिता दीक्षित, डॉ. एस. सी. कुशवाहा, डॉ. रीता देवी सहित प्रो. एस. एस. मौर्य, डॉ. सिराज अहमद, डॉ. देव आशीष और अन्य प्राध्यापकगण व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. लोतीका अमित और डॉ. प्रकाश सिंह बिष्ट का विशेष योगदान रहा।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)