नानकमत्ता/रूद्रपुर। पुलिस के अनुसार कोतवाली नानकमत्ता पुलिस द्वारा 14 ग्राम स्मैक,हेरोइन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये स्मैक की अनुमानित कीमत करीब ₹1,50,000 आंकी गई एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 23.02.2026 की सायंकाल कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सिद्धा नवादिया हाईवे के पास से एक मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों (01 पुरुष व 01 महिला) को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर (अभियुक्तगण सोनू सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता के कब्जे से 06.95 ग्राम स्मैक,हेरोइन तथा सुनीता कौर पत्नी सुखविंदर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता के कब्जे से 07.15 ग्राम स्मैक,हेरोइन) कुल 14 ग्राम अवैध स्मैक,हेरोइन बरामद की गई जिसकी बाजार कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में स्मैक के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिस पर अग्रिम विवेचना की जा रही है।बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में मु0 संख्या 27 वर्ष 2026 धारा 8,21,60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया रहा है।मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (यूके 06 बीके 0348) को सीज कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 राजेन्द्र पंत चौकी प्रभारी प्रतापपुर,अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र,कानि0नवीन जोशी, कांस्टेबल नीरज नेगी एंव म0का0 कमला गोस्वामी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *