नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़ी लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी को धर दबोचा है। अपराध की दुनिया में ’मैडम जहर’ के नाम से कुख्यात खुशनुमा, लॉरेंस गैंग के ड्रग्स कारोबार को संभालने वाले बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।
ड्रग्स सिंडिकेट और लॉरेंस कनेक्शन
पुलिस जांच के अनुसार, खुशनुमा अंसारी गैंग के ड्रग्स सिंडिकेट की एक अहम कड़ी है। वह न केवल बॉबी कबूतर के अवैध कारोबार में सहयोग करती थी, बल्कि लॉरेंस गैंग के लिए फंड जुटाने और तस्करी नेटवर्क को चलाने में भी शामिल थी। बॉबी कबूतर फिलहाल पुलिस की रडार पर है और खुशनुमा की गिरफ्तारी को इस पूरे गैंग के आर्थिक ढांचे पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का एक्शन
स्पेशल सेल की टीम पिछले काफी समय से इस ड्रग्स नेटवर्क की टोह ले रही थी। सटीक सूचना के आधार पर जाल बिछाकर पुलिस ने ’मैडम जहर’ को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और ड्रग्स सप्लाई चैन के ठिकानों का पता लगाने की कोशिश कर रही है