प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने ‘रमजान मुबारक‘ कहा और आशा व्यक्त की कि यह शुभ महीना समाज में एकता की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कामना की कि सभी जगह शांति और समृद्धि बनी रहे।