ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि भारत एआई के क्षेत्र में अग्रणी बनने और समाज में इसके व्यापक उपयोग को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर स्थिति में है। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान श्री सुनक ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में एआई के प्रति अपार आशावाद और विश्वास है, जबकि पश्चिम में इस समय चिंता का माहौल छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत ने यह पहचान लिया है कि प्रौद्योगिकी में नेतृत्व केवल प्रौद्योगिकी के आविष्कार पर नहीं, बल्कि इसके उपयोग के तरीके पर भी निर्भर करता है।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टैनफोर्ड ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी 2025 की रिपोर्ट में, भारत को एआई प्रतिस्पर्धा और पारिस्थितिकी तंत्र की जीवंतता के लिए तीसरा स्थान दिया गया है।

भारत 16 से 20 फरवरी तक एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है। इसमें बड़ी संख्या में विश्व नेता, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और नवप्रवर्तक भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *