सितारगंज। न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सितारगंज पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए कोतवाली सितारगंज पुलिस लगातार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इसी क्रम में शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र में अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा ने पुलिस टीम के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में परमजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय जंजीर सिंह, निवासी ग्राम पिपलिया शक्तिफार्म शामिल है। वह मुकदमा अपराध संख्या 326/2022, धारा 25 आयुध अधिनियम से संबंधित न्यायालयी वारंट में वांछित था।
दूसरा आरोपी तारक साना पुत्र शम्भु साना, निवासी शक्तिफार्म नंबर-5 है। वह मुकदमा अपराध संख्या 244/2020, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारंट में वांछित था।
तीसरा आरोपी तपन हलदार पुत्र निताई हलदार, निवासी बारह फैमिली, शक्तिफार्म है। वह मुकदमा अपराध संख्या 178/2024, धारा 401 भादवि और 25(1बी)(बी) आयुध अधिनियम से संबंधित वारंट में वांछित था।
पुलिस के मुताबिक, तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह शामिल रहे।