​दियोरिया कला PILIBHIT। क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ रह रही 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता की मां, जो कि एक दलित विधवा महिला है, ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
​पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पति के स्वर्गवास के बाद वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ गांव में ही रहती है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी को अपने झांसे में लिया और मौका पाकर उसे घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना के बाद से ही किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कदम उठाने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi