पीलीभीत। ​पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना पीलीभीत द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में तत्परता दिखाते हुए पीड़ितों की कुल 1,49,999.95 रुपये की फ्रॉड की गई धनराशि उनके बैंक खातों में वापस करा दी है। साइबर पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है।
​पहले मामले में, सरायखाम निवासी सेवानिवृत्त प्रधान सहायक शैलेन्द्र सक्सेना का फोन हैक करके अज्ञात जालसाज द्वारा उनके खाते से 99,999.97 रुपये उड़ा लिए गए थे। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत (NCRP सं. 33104260082937) मिलते ही तुरंत संबंधित बैंकों से पत्राचार कर राशि होल्ड कराई और अदालती आदेश के माध्यम से शत-प्रतिशत धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करवा दी।
​वहीं दूसरे मामले में, थाना जहानाबाद के कल्यानपुर चक्रतीर्थ निवासी जसवन्त कुमार से एलईडी लाइट व्यवसाय के नाम पर 1,03,499.98 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। 13 जुलाई 2026 को शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैंक पत्राचार के जरिए 49,999.98 रुपये होल्ड कराए और पीड़ित को वापस दिलवाए। साइबर क्राइम थाना पीलीभीत ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों को राहत दिलाने और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की प्रभावी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi