​पीलीभीत। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वाधान में जेएमबी डिग्री कॉलेज के सभागार में 1857 की क्रांति की अमर नायिका वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलेभर से आए महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप राजपूत और मंडल महामंत्री मुनेंद्र पाल राजपूत सहित अन्य वक्ताओं ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


​जयंती समारोह के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महामंडलेश्वर साक्षी महाराज एवं प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत के अनुमोदन पर जिला संगठन का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नवमनोनीत पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए।


​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सुरेंद्र वर्मा व दिलसुख राम लोधी को जिला उपाध्यक्ष, एसके वर्मा व लालता प्रसाद लोधी को जिला मंत्री, जयपाल सिंह वर्मा व वीरेंद्र कुमार वर्मा को संगठन मंत्री तथा लालता प्रसाद वर्मा को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा हरेंद्र कुमार वर्मा व हरपाल वर्मा को महामंत्री, ओमकार लोधी को सलाहकार और निरंजन लाल वर्मा को संरक्षक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक एकजुटता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi