देहरादून। हल्द्वानी में सामने आए कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मामले के विरोध में सचिवालय की ओर कूच किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

प्रदर्शन के दौरान तबीयत बिगड़ने पर डॉ. हरक सिंह रावत को तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी के कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया।

इसी दौरान डॉ. हरक सिंह रावत की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं में हलचल मच गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में डॉ. हरक सिंह रावत का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi