मेरठ। मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दौराला क्षेत्र में हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने खिड़कियों व दरवाजों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। घटना के समय बस यात्रियों से भरी हुई थी, लेकिन समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi