सितारगंज (ऊधम सिंह नगर)। क्षेत्र में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ठगों ने एक निजी बैंक के खाताधारक के खाते से तीन किस्तों में ₹48,000 की नकदी पार कर दी। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर अपना खाता फ्रीज करवाया और अब पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कैसे हुई ठगी?

ग्राम गोठा निवासी संजय का सितारगंज स्थित एक निजी बैंक में खाता है। पीड़ित के अनुसार, 21 फरवरी को अचानक उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से ₹10,000 कट गए हैं। अभी वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही ₹28,000 और फिर दोबारा ₹10,000 की निकासी हो गई। इस तरह कुछ ही देर में कुल ₹48,000 साफ कर दिए गए।

बैंक और पुलिस को दी सूचना

धोखाधड़ी का अहसास होते ही संजय तुरंत बैंक पहुंचे और अपना खाता फ्रीज कराया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह राशि किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *