पीलीभीत। ​संपूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हुए वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को पीलीभीत में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानन्द महाराज रहे, जिनके कर-कमलों द्वारा गजरौला से सुहास मार्ग (पिपरिया भजा होते हुए) पीलीभीत रेंज सीमा तक सड़क के दोनों ओर पौधरोपण कार्य का शुभारंभ किया गया। वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित इस रोपण कार्यक्रम का कुल क्षेत्रफल 05.00 हेक्टेयर है। यह विशेष अभियान क्षेत्रीय वन अधिकारी पीलीभीत विनीत श्रीवास्तव और पीलीभीत रेंज स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
​वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 60 औषधीय और छायादार पौधे रोपे गए। इनमें मुख्य रूप से मोहगनी के 20, कचनार के 10, बोतल ब्रश के 10, अर्जुन के 10 और जामुन के 10 पौधे शामिल रहे। उपस्थित वन कर्मियों और गणमान्य नागरिकों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण का संकल्प लिया, ताकि इस क्षेत्र को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi