सितारगंज। फल विक्रेता और आढ़त के बीच 1.46 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
गांव सिसैया निवासी मिराजुल हक ने बताया कि वह अपने भाई सिराजुल हक के साथ मंडी परिसर में फलों की आढ़त की दुकान चलाता है। बाईपास कॉलोनी निवासी बब्बू खां और अख्तयार खां उसके नियमित ग्राहक है। जो उससे उधार-नगद फल खरीदकर बाजार में बेचने का काम करते हैं। दोनों से करीब 1.46 लाख रुपए का भी लेनदेन है।
बताया कि दोनों भाई लंबे समय से लेनदेन को लेकर टाल-मटोली कर रहे थे। दोनों भाइयों ने ही उसे रूपए देने के लिए अमरिया चौराहे पर स्थित फल की दुकान पर बुलाया था।
आरोप लगाया कि 31 मई को जब उसका भाई सिराजुल हक उसकी दुकान पर पैसे लेने गया। तो उक्त भाइयों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मारपीट में उसका भाई गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए उप जिला अस्पताल से सितारगंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
इधर, बाईपास कॉलोनी निवासी अख्तियार खां ने आरोप लगाया कि आढ़ती सिराजुल हक ने उसकी दुकान पर आकर लेनदेन को लेकर गाली गलौज की। विरोध करने पर उसने लोहें की राॅड से हमला कर दिया। इसके बाद वह दुकान से चला गया। कुछ समय बाद वह दोबारा कुछ लोगों के साथ दुकान पर आया और उसके बेटे बासिब के साथ मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
वहीं, मामले में पुलिस ने सिराजुल हक, मिराजुल हक, बबलू, वसीम, तारिक, बब्बू खां, अख्तर खां, सबाबयार खां आसिफ खां और आसिफ खां सहित एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi