रूद्रपुर। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिकन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर के संचालन में सम्पन्न हुआ।इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्या लय स्थित न्यायालयों एवं बाह्य स्थित न्यायालयों को सम्मिलित करते हुए कुल 21 लोक अदालत पीठों का गठन किया गया।

इन पीठों में मुख्य रूप से श्रीमती मीना देउपा (द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश), श्रीमती अनिता गुंज्याल (अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय), जयेन्द्र सिंह (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,उसिंन) श्रीमती गुंजन सिंह (सिविल जज सीनियर डिवीजन), हेमन्त सिंह (प्रथम अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन), नीरज कुमार (तृतीय अपर सिविल जज), रिजवान अंसारी (सिविल जज जूनियर डिवीजन), शम्भुनाथ सेठवाल (प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन,रुद्रपुर), मनोज गर्ब्याल (प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर), धर्मेन्द्र शाह (सिविल जज सीनियर डिवीजन, काशीपुर), श्रीमती पूनम तोड़ी (सिविल जज जूनियर डिवीजन, काशीपुर ), सुश्री आयशा फरहीन (द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन), सुश्री सृष्टि बोनयाल (तृतीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, काशीपुर), सुश्री तृचा रावत (सिविल जज सीनियर डिवीजन,खटीमा), प्रकाश चन्द (अपर सिविल जज, खटीमा), श्रीमती सुमन भण्डारी (सिविल जज जूनियर डिवीजन, बाजपुर),सुश्री जहाँआरा अंसारी (सिविल जज जूनियर डिवीजन,जसपुर), सुश्री रुचिका नरूला(सिविल जज जूनियर डिवीजन,सितार गंज) तथा सुश्री कृष्टीका गुंज्याल (सिविल जज जूनियर डिवीजन, किच्छा) सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा लोक अदालत का सफल संचालन किया गया।लोक अदालत में ’प्री-लिटिगेशन स्तर के कुल 3339 मामलों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 3339 मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर करते हुए कुल ₹5,65,80,932’ की धनराशि सेटल’ की गई। इसी प्रकार विभिन्न न्यायालयों में लम्बित मामलों में से कुल ’5744’ मामलों का निस्तारण लोक अदालत पीठों द्वारा किया गया, जिनमें कुल ₹ ’10,39,11,559’ की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi